बड़ा हादसा होते-होते टलाः Toll Plaza के डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, 17 यात्री गंभीर घायल

Edited By Ishika Jain, Updated: 22 Oct, 2024 05:16 PM

roadways bus collided with toll plaza divider

हरियाणा रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई।  इस हादसे में 17 यात्री गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन में घायल यात्रियों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। रोडवेज बस में 40 से 50 यात्री सवार थे।  घायलों को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसा...

यमुनानगरः  हरियाणा रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई।  इस हादसे में 17 यात्री गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन में घायल यात्रियों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। रोडवेज बस में 40 से 50 यात्री सवार थे।  घायलों को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसा गधौला मिल्क टोल प्लाजा पर हुआ है। बस में 40 से 45 यात्री सवार थे।

 
जानकारी के अनुसार रोडवेज की बस यमुनानगर से अंबाला जा रही थी। इस बीच दोपहर 1 बजे के बाद बस गधौला टोल प्लाजा पर पहुंची। बस कंडक्टर संजीव कुमार और घायल महिला यात्री वैभव ने बताया कि यहां बस तेज गति से डिवाइडर के साथ टकराई है।

बस के टकराते ही लोग सीटों से नीचे गिर गए। कई लोग आगे की सीटों से टकरा गए। इससे उन्हें मुंह पर चोट आई है। सीटों पर खून बिखर गया। सभी घायलों को जगाधरी के नागरिक अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।थाना छप्पर के जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!