सड़क हादसा : रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर, 20 यात्री घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Feb, 2021 11:28 AM

road accident passengers injured roadways bus and truck collision

जींद-रोहतक रोड पर रोडवेज बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें करीब 20 यात्री घायल हो गए। चालक की गंभीर अवस्था को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जबकि 20 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं...

जींद (अनिल कुमार) : जींद-रोहतक रोड पर रोडवेज बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें करीब 20 यात्री घायल हो गए। चालक की गंभीर अवस्था को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जबकि 20 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें जींद नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। 
PunjabKesari

जानकारी मुताबिक शनिवार सुबह जींद से रोहतक की तरफ जा रही रोडवेज बस किनाना के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रक ने बस को सीधे टक्कर मार दी। बस आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस को फोन किया गया। जब तक एंबुलेंस आती, उससे पहले रोहतक की तरफ से जींद आ रही बस में घायल यात्रियों को बैठाकर जींद नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं जबकि कुछ को सिर में, टांग पर चोटें लगी हैं। चालक की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया है।

PunjabKesari

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!