घर से चाय पीकर निकला, फिर फ्लाईओवर पर जाकर उठा लिया खौफनाक कदम

Edited By Deepak Kumar, Updated: 29 May, 2025 08:45 PM

rewari news young man committed suicide by jumping from jhajjar flyover

रेवाड़ी में एक युवक ने शहर के झज्जर फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी में एक युवक ने शहर के झज्जर फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। रामसिंहपुरा कॉलोनी के रहने वाले 24 वर्षीय जीतू ने सुबह के समय यह कदम उठाया। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार घटना झज्जर फ्लाईओवर पर हुई, जहां जीतू ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक जीतू अविवाहित था। वहीं अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया जीतू के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट या अन्य सुराग नहीं मिला है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!