रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर को बदमाशों ने मारी गोली, CCTV में कैद हुए हमलावरों के चेहरे

Edited By Isha, Updated: 19 Jun, 2019 02:02 PM

रोहतक़ वैश्य कालेज के पास मार्निंग वॉक के लिए गए हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर हुकम सिंह को 2 बदमाशों ने गोली मार दी । घायल की पहचान हुकम सिंह के रूप में हुई जिसे गम्भीर अवस्था मे

रोहतक(दीपक): रोहतक वैश्य कॉलेज के पास मार्निंग वॉक के लिए गए हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर हुकम सिंह को 2 बदमाशों ने गोली मार दी। घायल की पहचान हुकम सिंह के रूप में हुई जिसे गम्भीर अवस्था मे रोहतक पी.जी.आई. में भर्ती करवाया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे में भी बदमाशों के चेहरे कैद हुए हैं। पुलिस ने हुकम सिंह के बयान पर दो नामजद बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना की सूचना के बाद शिवाजी कालोनी थाना पुलिस पी.जी.आई. पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। एसएचओ कमलदीप ने बताया कि पंकज बधवार नामक एक युवक के खिलाफ एक मामले में हुकम सिंह ने गवाही दी थी। उसी मामले की रंजिश के चलते 2 बदमाशो ने उन्हें गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!