वाह रे पड़ोसी ! प्लॉट विवाद को लेकर रिटायर्ड सूबेदार दंपति पर किया हमला, पीड़ित ने रोते हुए सुनाई आपबीती...

Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Mar, 2026 05:12 PM

wow neighbors a retired subedar couple was attacked over a plot dispute the v

रेवाड़ी जिले के गांव डहीना में प्लॉट विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब रिटायर्ड सूबेदार दम्पति पर

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले के गांव डहीना में प्लॉट विवाद ने शनिवार शाम उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब रिटायर्ड सूबेदार अजीत सिंह और उनकी पत्नी निर्मला देवी पर कथित रूप से पड़ोसियों ने हमला कर दिया। घायल दंपती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत खोल थाना पुलिस को दी है। साथ ही पुलिस पर समय रहते सुनवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है। 

पीड़ित अजीत सिंह ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका भतीजा प्रवीण कुमार भारतीय वायुसेना में कार्यरत है और वर्तमान में असम में तैनात है, जहां वह अपने परिवार के साथ रह रहा है। अजीत सिंह के अनुसार, कुछ वर्ष पहले प्रवीण ने गांव डहीना में एक प्लॉट खरीदा था और उसकी चारदीवारी भी करवाई थी, लेकिन पड़ोसियों ने उसे तोड़ दिया था। इसके बाद प्लॉट की देखरेख की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। शनिवार शाम अजीत सिंह अपनी पत्नी निर्मला देवी के साथ भतीजे के प्लॉट का जायजा लेने पहुंचे। 

PunjabKesari

आरोप है कि वहां पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें देखते ही विरोध शुरू कर दिया और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर दंपती के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से दंपती घबरा गए और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। 

पीड़ित दंपति का आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने दोबारा प्लॉट पर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अजीत सिंह ने बताया कि इसी प्लॉट को लेकर जनवरी महीने में भी विवाद हुआ था, जिसका मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। मामले में खोल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!