हरियाणा व पंजाब में शीतलहर से राहत

Edited By Deepak Paul, Updated: 06 Feb, 2019 10:07 AM

relief from cold wave in haryana and punjab

न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफे से हरियाणा व पंजाब में मंगलवार को शीतलहर से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के पठानकोट में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 9.5, लुधियाना में 9.2 और फरीदकोट में 9 डिग्री सैल्सियस...

नई दिल्ली/चंडीगढ़: न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफे से हरियाणा व पंजाब में मंगलवार को शीतलहर से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के पठानकोट में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 9.5, लुधियाना में 9.2 और फरीदकोट में 9 डिग्री सैल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।  वहीं, केन्द्र शासित चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा। वहीं हरियाणा के भिवानी में न्यूनतम तापमान 10.2, रोहतक में 9.4, अंबाला में 8.7, हिसार में 8.6, नारनौल में 8.5 और करनाल में 7 डिग्री सैल्सियस रहा।

मंगलवार सुबह करनाल और अंबाला में घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम रही। वहीं, पटियाला और आदमपुर दोनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सैल्सियस रहा। उधर, राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के चलते 24 ट्रेनों के निर्धारित आगमन एवं प्रस्थान समय में देरी हुई। दिल्ली का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग में सुबह  5.30 बजे ²श्यता 1,500 मीटर और पालम में 1,000 मीटर दर्ज की गई। दूसरी ओर अगले 2 दिनों में जम्मू-कश्मीर में भी भारी हिमपात की चेतावनी दी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!