हरियाणावासियों को मिली बड़ी राहत: घग्गर नदी में जलस्तर घटा, बाढ़ का खतरा टला

Edited By Isha, Updated: 13 Sep, 2025 08:38 AM

relief due to decrease in water level in ghaggar river flood threat averted

घग्गर नदी में जलस्तर घटने से क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। शुक्रवार को क्षेत्र से गुजरती घग्गर नदी में पानी का बहाव कम आंका गया है, वहीं शुक्रवार को रंगोई नाला में पानी का स्तर गिरा है। इससे फिलहाल

जाखल: घग्गर नदी में जलस्तर घटने से क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। शुक्रवार को क्षेत्र से गुजरती घग्गर नदी में पानी का बहाव कम आंका गया है, वहीं शुक्रवार को रंगोई नाला में पानी का स्तर गिरा है। इससे फिलहाल क्षेत्र में बाढ़ का खतरा टल गया है। इससे बीते कई दिनों से बाढ़ के खतरे से भयभीत क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

शुक्रवार शाम को यहां नदी के चांदपुरा साइफन पर पानी का स्तर 240 क्यूसेक कम हुआ दर्ज किया गया है। वहीं रंगोई नाला के पानी में भी 200 क्यूसेक गिरावट आई है। सिंचाई विभाग के एसडीओ संजीव सिंगला ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में जलस्तर की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से नदी में पीछे से जलस्तर में तेज़ी से गिरावट हुईं है। उससे क्षेत्र में घग्गर नदी व रंगोई नाले के जलस्तर में स्वाभाविक रूप से गिरावट आएगी।
 

क्षेत्र में घग्गर नदी व रंगोई नाले में लगातार बढ़े जलस्तर के बाद बाढ़ बचाव प्रबंधों में जुटे प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मेहनत के बाद हालात अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। चांदपुरा साइफन पर 15080 क्यूसेक पानी का स्तर है, जो कि 15320 तक पहुंच गया था। शुक्रवार शाम की प्रशासनिक रिपोर्ट में नदी के गुहला चीका हेड पर 44,484 क्यूसेक दर्ज किया गया है, जो 24 घंटे पहले की तुलना में 4050 क्यूसेक कम हुआ है। वहीं नदी के खनौरी हेड पर भी पानी में 150 क्यूसेक गिरावट हुई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!