हरियाणा में प्राइमरी कक्षाओं को लेकर आया अपडेट, सिलेबस में बदलाव...यहां जानें डिटेल

Edited By Isha, Updated: 22 Feb, 2025 11:51 AM

regarding primary classes in haryana

हरियाणा में नई शिक्षा नीति के तहत प्राइमरी कक्षाओं का सिलेबस बदल दिया गया है। इसके तहत नए सत्र से पहली, दूसरी, तीसरी और छठी कक्षा की नई पुस्तकें मिलेंगी। इन किताबों को बच्चों की रूचि के हिसाब

चंडीगढ़: हरियाणा में नई शिक्षा नीति के तहत प्राइमरी कक्षाओं का सिलेबस बदल दिया गया है। इसके तहत नए सत्र से पहली, दूसरी, तीसरी और छठी कक्षा की नई पुस्तकें मिलेंगी। इन किताबों को बच्चों की रूचि के हिसाब से तैयार किया गया है ताकि बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगे।

 
शिक्षा विभाग में एडिशनल डायरेक्टर सुनील बजाज ने बताया कि नई किताबों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बच्चों को आपस में चर्चा करने का मौका मिलेगा। बच्चों के सामने खेल होंगे जिससे वो खेल-खेल में सीख भी पाएंगे। इसके अलावा पहेलियां और चुनौतियां भी रखी गई है, ताकि बच्चे खुद पढ़ें और खुद करें।

बजाज ने बताया कि इस बाद विभाग द्वारा 2 नई किताबें (फिजिकल एजुकेशन एवं आर्ट एजुकेशन) को भी जोड़ा है। फिलहाल ये किताबें अध्यापकों को दी जाएंगी। जिससे कि अध्यापक बच्चों को विभिन्न गतिविधियां करवाएं। जो गतिविधि हर बच्चे से करवाई जानी अनिवार्य है। वहीं, इन विषयों के कक्षा में पीरियड भी शामिल किए हैं। पहले आर्ट एजुकेशन जिसमें डांस, ड्रामा, ड्राइंग आदि को कभी पढ़ाई में शामिल नहीं किया गया। लेकिन अब ये एक जरूरी विषय के रूप में लागू की जाएंगी।


एससीईआरटी ने कक्षा पहली व दूसरी के मैथ की किताब तैयार कर ली है। किताबों को तैयार करने में NCRT की मदद भी लगी गई है। इस बार किताबों के 2 पार्ट किए हैं। जिन्हें अलग-अलग समय में (वर्ष के शुरू के 6 महीने पार्ट वन व दूसरे 6 महीने पार्ट टू) पढ़ाए जाएंगे। इससे बच्चों की रूचि बढ़ेगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!