पहले गन प्वाईंट पर किया दुष्कर्म, फिर 50 रूपए देकर बोला- कल खेत में आ जाना

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2020 05:18 PM

हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लडक़ी के साथ एक व्यक्ति द्वारा गन प्वाईंट पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस मामले में हथीन थाना पुलिस ने लडक़ी के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर...

पलवल(दिनेश): हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लडक़ी के साथ एक व्यक्ति द्वारा गन प्वाईंट पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस मामले में हथीन थाना पुलिस ने लडक़ी के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार है।

हथीन थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि एक पीडि़त व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसकी पत्नी शाम के समय खेतों पर पशुओं का चारा लेने के लिए गए थे। पीडि़त 12 वर्षीय बच्ची घर पर अकेली थी और घरेलू काम कर रही थी। उसी दौरान गांव निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति घर में घुस आया और पीडि़ता की बेटी के साथ छेडछाड़ करने लगा। पीडि़त की बेटी ने जब विरोध किया तो आरोपी ने हथियार दिखाकर उसे डराया धमकाया और जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद आरोपी ने पीडि़त की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जाते समय आरोपी पीडि़त की बेटी को 50 रुपये देकर गया और अगले दिन खेत में आने की बात कही। किसी को कोई भी बताने पर आरोपी पीडि़त की बेटी को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

पीडि़त व उसकी पत्नी जब घर पहुंचे तो पीडि़ता ने सारी बात बताई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी गांव से फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!