BCom छात्र बना 'गन सप्लायर', विदेश में बैठे बदमाशों के लिए करने लगा था काम; वजह जान उड़ेंगे होश

Edited By Harman, Updated: 19 Jun, 2026 03:01 PM

bcom student became a  gun supplier  started working for criminal living abroad

आज के दौर में पैसे का लालच किस तरह से युवाओं को अपराध की दुनिया से जोड़ रहा है। यह चौंकाने वाली जानकारी आज रोहतक के पुलिस कप्तान गौरव राजपुरोहित ने रोहतक एसपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से साझा की है। पुलिस कप्तान गौरव राजपुरोहित...

रोहतक ( दीपक भारद्वाज) : आज के दौर में पैसे का लालच किस तरह से युवाओं को अपराध की दुनिया से जोड़ रहा है। यह चौंकाने वाली जानकारी आज रोहतक के पुलिस कप्तान गौरव राजपुरोहित ने रोहतक एसपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से साझा की है। पुलिस कप्तान गौरव राजपुरोहित के अनुसार रोहतक का रहने वाला बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ने वाला छात्र ऑनलाइन बेटिंग (जुआ) खेलते खेलते कर्जवान हो गया। इसी कर्ज ने छात्र को अपराध की दुनिया से जोड़ दिया, जो विदेश में बैठे बदमाशों के लिए हथियारों की डिलीवरी करने में जुट गया। 

पुलिस ने टेक्निकल ह्यूमन इंटेलिजेंस के सहारे से छात्र को रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसे दो आधुनिक हथियार और आठ गोलियां बरामद की है । पुलिस ने अदालत से छात्र को 2 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान छात्रा से पूछताछ करेगी। इसके बाद कई बड़े राज खुलने की संभावना हैं ।

गौरव राजपुरोहित ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल रोहतक पुलिस ने 68 मामले दर्ज कर 125 हथियार और 514 जिंदा कारतूस पकड़े हैं । अभी गिरफ्तार छात्र से पुलिस पूछताछ कर रही है कि छात्र को हथियार कहां से प्राप्त हुए और किन-किन लोगों के लिए वह यह हथियार एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!