Haryana: चुनाव से पहले नामी विधायक के खिलाफ Rape का मामला दर्ज, राजनीतिक छवि को लग सकता है झटका

Edited By Isha, Updated: 29 Aug, 2024 06:44 PM

rape case filed against famous mla before elections

हरियाणा के जींद जिले में विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक भूचाल देखने को मिल सकता है। नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए जींद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह

जींदः हरियाणा के जींद जिले में विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक भूचाल देखने को मिल सकता है। नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए जींद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला राजनीतिक गलियारों में तेजी से चर्चा का विषय बन गया है, जिससे विधायक सुरजाखेड़ा की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म का यह मामला दो दिन पहले ही दर्ज कर लिया गया था, लेकिन इसे अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया था। जींद पुलिस पर आरोप है कि वह इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, जब मामले की जानकारी बाहर आई, तो पुलिस को मजबूरन इसे सार्वजनिक करना पड़ा। विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दुष्कर्म से संबंधित गंभीर आरोप शामिल हैं।



कौन हैं रामनिवास सुरजाखेड़ा?
रामनिवास सुरजाखेड़ा हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र से विधायक हैं। वह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और अपने क्षेत्र में एक मजबूत जनाधार रखते हैं। लेकिन इस नए विवाद ने उनकी राजनीतिक छवि को झटका दिया है। चुनाव से पहले इस तरह के आरोपों का सामने आना उनकी चुनावी संभावनाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!