नाबालिग छात्रा का अपहरण के बाद रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 25 Feb, 2020 10:08 PM

rape after kidnapping minor girl police arrested accused

प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के नाम पर कई योजनाएं सरकार लेकर आ रही है, लेकिन सरकार की ये योजनाएं केवल पेपरों ने ही दम तोड़ रही है। सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ एक एक शख्स ने बलात्कार की वारदात को...

सोनीपत (पवन राठी): प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के नाम पर कई योजनाएं सरकार लेकर आ रही है, लेकिन सरकार की ये योजनाएं केवल पेपरों ने ही दम तोड़ रही है। सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ एक एक शख्स ने बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया, पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और मामले की जांच में जुटी है।

सोनीपत की कुंडली थाना पुलिस की गिरफ्त में दिखाई देने वाले इस शख्स ने कीर्तन में जा रही एक नाबालिग छात्रा का पहले अपहरण किया और बाद में उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला, पुलिस ने नाबालिग छात्रा के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर इसे गिरफ्तार कर लिया है, और आज इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस मामले की जांच कर रहे थाना कुंडली प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि हमे एक शिकायत मिली थी कि एक नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ है। हमने लड़की को बरामद कर लिया था लेकिन लड़की ने बताया कि उसके साथ गलत काम हुआ है, तो हमने मामला दर्ज कर लिया और अब आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, लड़की नाबालिग है व दसवीं कक्षा में पढ़ती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!