Lok Sabha Election: हरियाणा में जेजेपी ने उतारा पहला लोकसभा प्रत्याशी, इस सीट पर लड़ेंगे राव बहादुर सिंह
Edited By Nitish Jamwal, Updated: 27 Mar, 2024 06:41 PM

हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर जननायक जनता पार्टी (JJP) ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से राव बहादुर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद जेजेपी सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं पार्टी की ओर से ये पहली टिकट घोषित...
रोहतक: हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर जननायक जनता पार्टी (JJP) ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से राव बहादुर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद जेजेपी सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं पार्टी की ओर से ये पहली टिकट घोषित की गई है।
बता दें कि पूर्व विधायक राव बहादुर एक सप्ताह पहले ही कांग्रेस छोड़ जेजेपी में शामिल हुए थे। जजपा के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने बुधवार को तोशाम हलके के गांव बीरन में उनको प्रत्याशी घोषित कर मुंह मीठा कराया। अजय चौटाला ने कहा कि भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ ज़िलों के कार्यकर्ताओं की भावना को देख राव बहादुर सिंह को चुनाव लड़ाने का फ़ैसला लिया गया है।
इससे पहले भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से दिग्विजय चौटाला के चुनाव लड़ने की चर्चा थी। इस सवाल के जवाब में डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि अभी जजपा की 9 टिकटों की घोषणा बाकी है। अगली लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला और जेजेपी सुप्रीमो अजय चौटाला का नाम में शामिल हो सकता है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

हाय ये गर्मी! हरियाणा में कई शहरों का तापमान 35 डिग्री पार, हिसार सबसे गर्म...इस दिन से बदलेगा मौसम

Weather Alert: हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ बारिश, पड़ेंगे ओले...लोग बरतें सावधानी

हरियाणा में इन अफसरों-कर्मियों के स्थानांतरण पर लगाई रोक, जानिए क्या है वजह

उफ्प ये गर्मी!: हरियाणा में मार्च में ही 'मई' जैसी तपन, इस तारीख से बदल सकता है मौसम का मिजाज

हरियाणा में मंहगे हुए जूते-चप्पल, इतने प्रतिशत तक बढ़े रेट, Iran-Israel War से बढ़ी महंगाई

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब ऑन-द-स्पॉट होंगे सुधार कार्य, सरकार ने बनाया ये खास प्लान

हरियाणा में ‘प्राण वायु देवता’ योजना का विस्तार, अब इन पेड़ों को मिलेगी 3,000 वार्षिक पेंशन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान,आलू की हो रही कालाबाजारी, किसानों के साथ हो रहा बड़ा धोखा

INLD विधायक का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, कहा- राज्यसभा चुनाव में भूपेंद्र हुड्डा ने ही अपने विधायकों...

'कोई भी कुछ भी कह सकता है, इससे सच्चाई नहीं बदलती', अभय चौटाला के वोट खरीदने के आरोपों पर कृषि...