Asian Games: एशियाई खेलों के 34 संभावित खिलाड़ियों में Rani Rampal को नहीं मिली जगह

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Aug, 2023 05:33 PM

rani rampal did not find place in 34 probables for asian games

भारतीय हॉकी महिला टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल का नाम शनिवार को जारी की गई एशियाई खेल 2023 की संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया गया।

कुरुक्षेत्र : भारतीय हॉकी महिला टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल का नाम शनिवार को जारी की गई एशियाई खेल 2023 की संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया गया। हॉकी इंडिया ने 13 अगस्त से यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में शुरू होने वाले सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए शनिवार को 34 सदस्यीय कोर संभावित समूह की घोषणा की। यह शिविर प्रतिष्ठित हांगझोऊ एशियाई खेलों से पहले 18 सितंबर को खत्म होगा।

बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई खेलों में अपने अभियान की शुरुआत 27 सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ करेगी। भारत को कोरिया, मलयेशिया, हांगकांग चीन और सिंगापुर के साथ पूल-ए में रखा गया है। इस शिविर के लिए चुने गए खिलाड़ियों में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल का नाम शामिल नहीं है। हाल ही में रानी को अंडर-17 टीम का कोच बनाया गया था। एक दिन पहले ही रानी ने राष्ट्रीय कोच शॉपमैन से पूछा था कि उनकी उपेक्षा क्यों की जा रही है। हालांकि, उन्होंने जूनियर टीम को प्रशिक्षण देने की हॉकी इंडिया की पेशकश स्वीकार कर ली थी लेकिन साथ ही कहा था कि उन्होंने अभी खेल को अलविदा नहीं कहा है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!