पीओके भारत को दे पाक: अठावले, कहा- नहीं तो युद्ध कर भारत को जीतना चाहिए

Edited By Shivam, Updated: 05 Mar, 2019 10:48 AM

ramdas athawale in jind

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि पाकिस्तान को तुरंत प्रभाव से पी.ओ.के. को भारत को सौंप देना चाहिए। पाकिस्तान ऐसा नहीं करता है तो फिर भारत को युद्ध कर पी.ओ.के. को जीतकर भारत में शामिल कर लेना चाहिए। कारण यह है...

जींद (मलिक): केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि पाकिस्तान को तुरंत प्रभाव से पी.ओ.के. को भारत को सौंप देना चाहिए। पाकिस्तान ऐसा नहीं करता है तो फिर भारत को युद्ध कर पी.ओ.के. को जीतकर भारत में शामिल कर लेना चाहिए। कारण यह है कि पी.ओ.के. में ही तमाम आतंकी प्रशिक्षण शिविर चल रहे हैं। भारत में आतंकियों द्वारा तबाही पी.ओ.के. की जमीन का इस्तेमाल कर मचाई जा रही है। 

इंडियन एयरफोर्स के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के लिए अठावले ने पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान खान की तारीफ भी की। सोमवार को जींद में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकत्र्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अठावले ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार ने आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर एयर स्ट्राइक की तो विरोधी इसके सबूत मांगने लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर की समस्या के समाधान के लिए जरूरी है कि 35-ए को समाप्त कर दिया जाए।

अभिनंदन की पाकिस्तानी सरकार द्वारा रिहाई को लेकर अठावले ने कहा कि पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शांति कायम करने की दिशा में सही कदम उठाया है। इमरान को चाहिए कि वह भारत के साथ दोस्ती को आगे बढ़ाएं। उन्होंने पाक प्रधानमंत्री से मांग की कि वह मुम्बई सीरियल बम ब्लास्ट के आरोपी दाऊद इब्राहिम, पुलवामा समेत कई आतंकी हमलों के मास्टर माइंड मसूद अजहर समेत तमाम आतंकियों को भारत को सौंपे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!