विक्रम काद्यान की छुट्टी, सैनी ने राजपाल शर्मा को सौंपी झज्जर भाजपा की कमान

Edited By Saurabh Pal, Updated: 09 Jan, 2024 02:37 PM

rajpal sharma becomes jhajjar bjp district president

लोकसभा चुनावों के ठीक पहले  भाजपा के नए प्रदेशअध्यक्ष नायब सैनी ने अपनी नई टीम का गठन कर लिया है। नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में स्पष्ट तौर पर सैनी का प्रभाव देखने को मिल रहा है। झज्जर जिले में विक्रम काद्यान...

रोहतक( प्रवीण धनखड़): लोकसभा चुनावों के ठीक पहले  भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने अपनी नई टीम का गठन कर लिया है। नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में स्पष्ट तौर पर सैनी का प्रभाव देखने को मिल रहा है। झज्जर जिले में विक्रम काद्यान को हटाकर भाजपा ने अपने पुराने कार्यकर्ता राजपाल शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया है। राजपाल शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने पर जिला पार्षद रवि बराही ने उनका स्वागत समारोह आयोजित किया। समारोह में कई गांवों के सरपंच और ब्लाक पार्षद भी शामिल हुए।

जिला पार्षद रवि बराही ने राजपाल शर्मा का गदा भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजपाल शर्मा पुराने और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनकी अगुवाई में भाजपा 2024 का चुनाव झज्जर जिले से जीतकर आएगी। वहीं राजपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा को हर वर्ग का साथ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अन्तोदय उत्थान के काम किए हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवाओं और नौजवानों के दम पर भाजपा चुनाव में जीत हासिल करेगी। राजपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा में बिना पर्ची और खर्ची के नौकरियां लगी हैं। बुजुर्गों का सम्मान भत्ता भी जनवरी माह से बढ़ाकर 3 हजार रूपये कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि झज्जर जिले की चारों विधानसभा सीटें भाजपा जीतकर आएगी। हाल फिलहाल झज्जर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!