Edited By Manisha rana, Updated: 24 May, 2025 07:48 AM

हरियाणा में आए दिन मौसम (Weather) बदल रहा है। कभी तपती गर्मी तो कभी तेज आंधी-तूफान चल रहा है।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आए दिन मौसम (Weather) बदल रहा है। कभी तपती गर्मी तो कभी तेज आंधी-तूफान चल रहा है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 7 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के 5 जिलों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज से 27 मई तक के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आज प्रदेश के 5 जिलों (अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला व करनाल) में व 25 मई को प्रदेश के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। 26 मई को प्रदेश के 7 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत) में बारिश हो सकती है। वहीं 27 मई को प्रदेश के 8 जिलों (कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी) में बरसात की संभावना है, जबकि 11 जिलों में 50 प्रतिशत बरसात होने की संभावना है।
हरियाणा के अधिकतम तापमान में बीते दिन 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला करनाल में देखने को मिली। वहीं चरखी दादरी के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)