बारिश ने गुड़गांव को किया पानी-पानी, पुलिस ने किया ट्रैफिक रूट डायवर्ट

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Sep, 2026 09:03 PM

rain leaves gurgaon waterlogged police divert traffic routes

गुड़गांव में दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर प्रशासन की पोल खोल दी है। जगह-जगह हुए जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को जन्माष्टमी के दिन हुई बारिश ने त्यौहार में भी खलल डाल दी और जगह-जगह लगा मेला भी बेकार हो...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर प्रशासन की पोल खोल दी है। जगह-जगह हुए जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को जन्माष्टमी के दिन हुई बारिश ने त्यौहार में भी खलल डाल दी और जगह-जगह लगा मेला भी बेकार हो गया। वहीं बरसात के कारण हुए जलभराव ने यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित कर दिया। दिल्ली में महिपालपुर शिव मूर्ति के पास अत्यधिक जलभराव होने के कारण गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए प्रमुख चौराहों, व्यस्त मार्गों और जलभराव वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया। यातायात को सुचारु रखने और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन की एडवाइजरी भी जारी की।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक इफको चौक से यू-टर्न लेकर एमजी रोड के रास्ते आया नगर बॉर्डर, दिल्ली की ओर जाते हुए वहां से अपने गंतव्य तक भेजा गया। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। वहीं,  बारिश के दौरान गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी एनएच-48, सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड, एमजी रोड, इफको चौक, शंकर चौक, माता मंदिर रोड, ओल्ड दिल्ली-गुरुग्राम रोड और सेक्टर-4/7 चौक समेत शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने यातायात के दबाव के अनुसार मौके पर वाहनों का आवागमन नियंत्रित किया, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

 

शीतला माता रोड, दिल्ली रोड सहित, सेक्टर-46, धनवापुर रोड, लक्ष्मण विहार, अर्जुन नगर, मदन पुरी पटौदी चौक, ज्योति पार्क, सेक्टर-7, सेक्टर-5, सेक्टर-4, सेक्टर-9, सेक्टर-10, कादीपुर, बसई रोड, सेक्टर-67, सहित अन्य स्थानों पर जलभराव होने के कारण लोगों को काफी अधिक परेशानी हुई। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!