रेल यात्रियों को 3 दिनों के लिए झेलनी पड़ेगी दिक्कत, ट्रेन पकड़ने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

Edited By Isha, Updated: 18 May, 2025 09:22 AM

railway passengers will have to face problems for 3 days

दिल्ली-अम्बाला रेल खंड पर स्थित करनाल रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) पैनल के कार्यान्वयन को लेकर रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इसके चलते 19 से 21 मई तक 6 ट्रेनें रद्द, 7 डायवर्ट, 6 शॉर्ट टर्निमेट, 8 विनिमयन व 5 ट्रेनें 80 से 165...

हरियाणा डेस्क:  दिल्ली-अम्बाला रेल खंड पर स्थित करनाल रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) पैनल के कार्यान्वयन को लेकर रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इसके चलते 19 से 21 मई तक 6 ट्रेनें रद्द, 7 डायवर्ट, 6 शॉर्ट टर्निमेट, 8 विनिमयन व 5 ट्रेनें 80 से 165 मिनट तक लेट रहेंगी। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 21 मई को 14680 अमृतसर-नई दिल्ली, 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी, 14679 नई दिल्ली-अमृतसर, 14682 जालंधर सिटी-नई दिल्ली, 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र जंक्शन ईएमयू, 64454 कुरुक्षेत्र जंक्शन-दिल्ली जंक्शन ट्रेनें रद्द रहेंगी।

ये ट्रेनें देरी से चलेंगी
12046 चंडीगढ़  नई दिल्ली 20 मई को चंडीगढ़ से 105 मिनट देरी से चलेगी। 15708 अमृतसर-कटिहार जंक्शन 20 मई को अमृतसर से 90 मिनट देरी से, 12926 अमृतसर- मुंबई सेंट्रल 20 मई को अमृतसर से 80 मिनट देरी, 22430 पठानकोट- दिल्ली जंक्शन 21 मई को पठानकोट से 165 मिनट देरी से व 04652 अमृतसर- जयनगर 21 मई को 105 मिनट देरी से रवाना होगी।

ट्रेनों का डायवर्जन
21 मई को 22488 अमृतसर-दिल्ली बंदे भारत व 15708 अमृतसर-कटिहार को अम्बाला कैंट जंक्शन सहारनपुर जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। 12926 अमृतसर- मुंबई सेंट्रल को कुरुक्षेत्र जंक्शन जींद जंक्शन पानीपत जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। 03309 धनबाद जंक्शन- जम्मूतवी स्पेशल, 22709 नांदेड़ अंब अंदौरा व 20 मई को 12925 मुंबई सेंट्रल- अमृतसर ट्रेन को पानीपत जंक्शन जींद जंक्शन-नरवाना जंक्शन-कुरुक्षेत्र जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। 12715 नांदेड़ अमृतसर 20 मई को हजरत निजामुद्दीन जंक्शन- सहारनपुर जंक्शन अम्बाला कैंट जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।


शॉर्ट टर्मिनेशन
64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र जंक्शन 20 मई को पानीपत जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 64454 कुरुक्षेत्र जंक्शन दिल्ली जंक्शन 20 को पानीपत जंक्शन से शुरू होगी। 11841 खजुराहो- कुरुक्षेत्र जंक्शन 20 को पानीपत जंक्शन पर समाप्त होगी। 11842 कुरुक्षेत्र जंक्शन खजुराहो 21 को पानीपत जंक्शन से शुरू होगी। 14508 फाजिल्का-दिल्ली जंक्शन 21 को अम्बाला कैंट जंक्शन पर समाप्त होगी।

विनियमन
 12715 नांदेड़- अमृतसर 19 मई को आदर्श नगर दिल्ली- घरौंडा के बीच 35 मिनट तक रोकी जाएगी। 14507 दिल्ली जंक्शन-फाजिल्का 20 मई को पानीपत जंक्शन- घरौंडा के बीच 25 मिनट तक। 22430 पठानकोट- दिल्ली जंक्शन 20 मई को मोहड़ी- कुरुक्षेत्र जंक्शन के बीच 30 मिनट तक।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!