Haryana: पलवल-नूंह-गुरुग्राम-सोनीपत में होगी रेल कनेक्टिविटी, ये है सरकार का खास Plan...

Edited By Isha, Updated: 18 Dec, 2025 10:46 AM

rail connectivity will be established in palwal nuh gurugram and sonipat

हरियाणा में रेल अवसंरचनाओं के विकास के लिए तेजी से काम कराने की तैयारी है। जो योजनाएं जारी हैं उन्हें पूरा कराने और जिनकी शुरूआत नहीं हुई है उन योजनाओं पर आगामी चरण में काम शुरू कराया जाएगा।

चंडीगढ़: हरियाणा में रेल अवसंरचनाओं के विकास के लिए तेजी से काम कराने की तैयारी है। जो योजनाएं जारी हैं उन्हें पूरा कराने और जिनकी शुरूआत नहीं हुई है उन योजनाओं पर आगामी चरण में काम शुरू कराया जाएगा।

बुधवार को रेल अवसंरचनाओं परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर की उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली स्टीयरिंग समिति की तरफ से स्वीकृति की जानकारी दी गई। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना की भी समीक्षा की गई। कुरुक्षेत्र में स्थापित हो रहे एलिवेटेड ट्रैक के कार्य की विस्तृत रिपोर्ट भी बैठक में रखी गई। अनुराग रस्तोगी ने एचआरआईडीसी के निदेशक मंडल की 33वीं बैठक के दौरान विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में बताया कि कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक परियोजना का कार्य तेजी से जारी है।

एलिवेटेड प्लेटफॉर्म का निर्माण भी अंतिम चरण में है। जल्द ही सभी पूरे कार्यों की धरातलीय स्थिति का अवलोकन करने के लिए उत्तरी रेलवे के अधिकारी तकनीकी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे।

मुख्य सचिव ने शेष कार्यों को और तेजी के साथ कराने के आदेश दिए हैं। सोनीपत से पलवल वाया बागपत, गाजियाबाद वं गौतम बुद्ध नगर प्रस्तावित ईस्टर्न कॉरिडोर के अध्ययन के लिए सरेखण (एलाइनमेंट) को यूपी के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली स्टीयरिंग समिति ने स्वीकृति दी है। a
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!