विदेश यात्रा से लौटने के बाद हरियाणा के चुनावी रण में उतरेंगे राहुल गांधी

Edited By Isha, Updated: 13 Oct, 2019 02:07 PM

rahul to campaign in haryana

कुछ दिनों पहले विदेश यात्रा पर गए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी स्वदेश लौट आए हैं। अब वह महाराष्ट्र व हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा

डेस्क: कुछ दिनों पहले विदेश यात्रा पर गए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी स्वदेश लौट आए हैं। अब वह महाराष्ट्र व हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करेंगे।

उम्मीद है कि राहुल रविवार 13 अक्टूबर को महाराष्ट्र में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वह लातूर जिले के औसा, मुंबई के चांडीवली और धारावी में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं करेंगे। कयास लगाए जा रहे है कि वह सोमवार 14 अक्टूबर को वह हरियाणा में रैलियों को संबोधित करेंगे। 

लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद यह पहला मौका होगा जब राहुल पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीच विदेश यात्रा पर जाने के लिए भी राहुल को विपक्षी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ा था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!