हादसा या साजिश? रात में हुआ झगड़ा, सुबह मिला पत्नी का शव; पति पर लगे गंभीर आरोप

Edited By Harman, Updated: 17 Jun, 2026 03:53 PM

quarrel at night wife s body found in the morning

यमुनानगर के थाना छप्पर क्षेत्र के गांव गधौला में एक 50 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

यमुनानगर : यमुनानगर के थाना छप्पर क्षेत्र के गांव गधौला में एक 50 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान गांव गधौला निवासी महिंद्रो के रुप में हुई है। वह दर्शन लाल की दूसरी पत्नी थी। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान दर्शन लाल ने महिंद्रो का गला घोंटकर उसको मार डाला। मृतका के परिजनों का कहना है कि घटना के बाद दर्शन लाल ने महिंद्रो की बहन को फोन कर बताया कि वह घर में फिसलकर गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतका की बेटी और मायके वाले पहुंचे तो उन्होंने देखा कि महिला के गले पर चोट के निशान थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका हुई।

इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!