बेरिकेट तोड़ हरियाणा में घुसे पंजाब के किसान, ट्रैक्टर ट्राली लेकर दिल्ली हुए रवाना

Edited By vinod kumar, Updated: 26 Nov, 2020 03:28 PM

punjab farmers enter haryana after breaking barricade

फतेहाबाद में रतिया थाना क्षेत्र की ब्राह्मण वाला चौकी पर पंजाब के किसानों ने हरियाणा सीमा पर लगे पुलिस बेरिकेट तोड़ दिए। बेरिकेट तोड़ने के बाद पंजाब के किसान हरियाणा में घुस गए और ट्रैक्टर ट्राली लेकर दिल्ली की तरफ रवाना हो गए। इसके साथ हरियाणा की...

फतेहाबाद (रमेश): फतेहाबाद में रतिया थाना क्षेत्र की ब्राह्मण वाला चौकी पर पंजाब के किसानों ने हरियाणा सीमा पर लगे पुलिस बेरिकेट तोड़ दिए। बेरिकेट तोड़ने के बाद पंजाब के किसान हरियाणा में घुस गए और ट्रैक्टर ट्राली लेकर दिल्ली की तरफ रवाना हो गए। इसके साथ हरियाणा की अन्य सीमाओं पर पंजाब के किसान हरियाणा में प्रवेश के लिए जुटे हुए हैं। कई जगह हरियाणा पुलिस पंजाब के किसानों को रोके हुए है। 

PunjabKesari, haryana

किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने नाके लगाए हुए हैं। हजारों पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात किए हैं। किसान हरियाणा में प्रवेश कर दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं। हरियाणा पुलिस ने दोनों राज्यों की सीमाएं सील करके बेरिकेटिंग कर कंटीली तारें और पत्थर लगाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया है। लेकिन सभी नाकों पर काफी संख्‍या में किसान पहुंच रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!