ट्रेन की चपेट में आने से पंजाब के किसान की मौत, अपने घर जा रहा था मृतक
Edited By Manisha rana, Updated: 16 Apr, 2021 08:52 AM

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के पास दिल्ली से भटिंडा की ओर जा रही किसान एक्सप्रैस की चपेट में आने से पंजाब के रहने वाले आंदोलनरत किसान की मौत हो गई...
बहादुरगढ़ : रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के पास दिल्ली से भटिंडा की ओर जा रही किसान एक्सप्रैस की चपेट में आने से पंजाब के रहने वाले आंदोलनरत किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पंजाब जिले के संगरूर के गांव लाड़ी का रहने वाला करीब 47 वर्षीय किसान गुरुलाल बृहस्पतिवार को अपने घर जाने के लिए बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था।
बताया जा रहा है कि जब दिल्ली से भठिंडा की तरफ जाने के लिए किसान एक्सप्रैस प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंची तो उसमें सवार होते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि वह 5 दिन पहले ही अपने गांव से बहादुरगढ़ में आया था और टीकरी बार्डर पड़ाव में पकौड़ा चौक के पास आंदोलनरत किसानों के साथ डटा हुआ था। मृतक 3 बच्चों का पिता था।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

फतेहाबाद में इंसाफ : महिला को ट्रेन से धक्का देकर हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास

जींद फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देगी हरियाणा सरकार, CM ने दिए जांच के आदेश

यमुनानगर में आसमानी आफत: हाईटेंशन तार टूटने से रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका, थमी ट्रेनों की रफ्तार

Haryana : पहले पत्नी को मारा फिर ट्रेन के आगे कूदकर शख्स ने दी जान, सुसाइड नोट से हुआ सनसनीखेज...

सीएम सैनी- एक मौका नहीं तो जिंदगी खत्म, फिर आई स्कूलों और ट्रेन में बम विस्फोट की ईमेल

Hisar Indore Train: हिसार से इंदौर के लिए सीधी ट्रेन शुरू, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

हरियाणा के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, ट्रेन के माध्यम से अब मुफ्त में कर सकेंगे तीर्थ स्थलों के दर्शन

हाइड्रोजन ट्रेन के सपने को लगा 'ब्रेक': प्लांट में गैस न बनने से ट्रायल फेल,,, रेलवे की बढ़ी चिंता

तेज अंधड़, बारिश व ओलावृष्टि से सहमा हरियाणा का जिला, किसानों की बढ़ी चिंता

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर गूंजेगी किसानों की हुंकार, इस समझौते के खिलाफ करेंगे 'महापंचायत'