प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री से पूछा- आप डर क्यों रहे हैं? (VIDEO)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Jan, 2018 08:02 PM

सरकारी कॉलेज सेक्टर-1 में आयोजित युवा दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे हुए थे। जहां कार्यक्रम से बाहर निकलने पर एनएसयूआई के छात्रों व मुख्यमंत्री के बीच काफी बहस हुई। इसी दौरान भीड़ में से एक छात्र ने यह...

पंचकूला(उमंग श्योराण): सरकारी कॉलेज सेक्टर-1 में आयोजित युवा दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे हुए थे। जहां कार्यक्रम से बाहर निकलने पर एनएसयूआई के छात्रों व मुख्यमंत्री के बीच काफी बहस हुई। इसी दौरान भीड़ में से एक छात्र ने यह पूछ लिया किया कि, आप डर क्यों रहे हैं? मुख्यमंत्री जी ने इस सवाल का बाकायदा जवाब भी दिया।

दरअसल, छात्र युवाओं को बेरोजगारी भत्ता न देने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने छात्रों की बात सुनने की कोशिश की तो गुस्साए छात्रों ने मुख्यमंत्री से बहस करने लगे। इस लंबी बहस के दौरान एक छात्र ने पूछ लिया कि, सर! आपको एक सवाल से क्या डर लग रहा है? हालांकि, मुख्यमंत्री ने इस सवाल को नजरअंदाज किए बगैर बोले कि, मुझे कोई डर नहीं लग रहा है। इस तरह से बहस के बाद मुख्यमंत्री अपने काफिले की तरफ चले गए और छात्रों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!