प्रॉपर्टी का लालची बेटा पिता पर ही कर रहा अत्याचार, मजबूर होकर पिता पहुंचा पुलिस के पास

Edited By Shivam, Updated: 06 Dec, 2020 12:24 AM

property s greedy son tortures father

आधुनिक दौर की नई पीढ़ी इतनी निर्दयी और लालची हो गई है कि भगवान समतुल्य मां-बाप पर ही अत्याचार करने पर ऊतारू है। मामला जींद बाजार में प्रॉपटी को लेकर बाप-बेटे के बीच का है। जहां बेटा अपने ही पिता को दुकान से जबरन निकालना चाहता है और मजबूर पिता शहर...

जींद (अनिल कुमार): आधुनिक दौर की नई पीढ़ी इतनी निर्दयी और लालची हो गई है कि भगवान समतुल्य मां-बाप पर ही अत्याचार करने पर ऊतारू है। मामला जींद बाजार में प्रॉपटी को लेकर बाप-बेटे के बीच का है। जहां बेटा अपने ही पिता को दुकान से जबरन निकालना चाहता है और मजबूर पिता शहर थाना पुलिस और एसडीएम कोर्ट में न्याय की गुहार लगा रहा है।

दरअसल, जींद के मेन बाजार में प्रदीप ज्वैलर्स व उनके पिता दौलतराम के बीच प्रोपर्टी (दुकान की छोटी सी जगह) को लेकर विवाद हो रहा है। गत एक नवंबर को दौलतराम ने बेटे के खिलाफ शिकायत शहर थाना पुलिस को दी थी। शिकायत में दौलतराम ने पुलिस से मार्मिक अपील भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

PunjabKesari, Haryana

गांधी नगर निवासी दौलतराम भोला ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वो मेन बाजार में ज्वैलर्स का काम करते हैं और उनकी दुकान दौलतराम भोला एंड संस के नाम से उनके बेटे प्रदीप भोला की दुकान के पास ही है। गत एक नवंबर को जब वो अपनी दुकान पर काम कर रहे थे तभी उनके बेटे प्रदीप, बहू सविता व पोते विशाल ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और अभद्र गालियां देनी शुरू कर दी। 

इस मामले में दौलतराम ने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने दुकान खुलवा दी, लेकिन प्रदीप एक बार फिर ज्यादती पर उतर आया और वीरवार रात को वेल्डिंग वाले को बुला कर दुकान के शटर को सील करवा दिया।

PunjabKesari, Haryana

जिसके बाद फिर से शहर थाना प्रभारी को मामले से अवगत करवाया, तो प्रदीप ने पत्नी के बीमार होने का हवाला दिया, जबकि खुद दुकान खोले बैठे था। बुजुर्ग दौलतराम ने पुलिस तथा प्रशासन से गुहार लगाई है कि तीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी दुकान को खुलवाया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!