हांसी में प्रापॅर्टी डीलर के हत्यारे की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से घायल हुआ बदमाश

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Feb, 2026 03:42 PM

property dealer killer encounters police in hansi

हांसी के हुड्डा सेक्टर-6 में 3 फरवरी को हुए प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी के हुड्डा सेक्टर-6 में 3 फरवरी को हुए प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को काबू कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना शनिवार रात करीब 9:30 की है।

आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश निवासी महेंद्र के रूप में हुई है। डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि पुलिस आरोपी को मध्य प्रदेश से लेकर आ रही थी। पुलिस जब आरोपी हथियार को रिकिवर करने हांसी के नजदीकी गांव शेखपुरा क्षेत्र में पहुंची तो आरोपी ने उसी हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने काबू करने के लिए जवाबी कार्रवाई की तो गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

डीएसपी ने बताया कि जिस पिस्टल से आरोपी ने गोली चलाई थी, उसे भी मौके से बरामद कर लिया गया है। घायल अवस्था में आरोपी को तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम और सीन ऑफ क्राइम यूनिट मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वहीं डीएसपी सिद्धार्थ बिश्नोई और शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह भी अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों और साजिश के संबंध में अहम खुलासे होने की संभावना है। मामले की जांच तेज कर दी गई है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने हाल ही में मुख्य साजिशकर्ता को भी काबू किया था। जिसके खुलासे पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने प्रेस वार्ता में किए थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!