कोर्ट में पेशी पर आए हवालाती भिड़े

Edited By Isha, Updated: 02 Aug, 2019 11:15 AM

prisoner fight

गुरुवार को बिलासपुर कोर्ट में जड़ौदा जेल से पेशी पर आए हवालाती आपस में भिड़ गए। बंदियों में जमकर लात घूसे चले। पुलिस ने बीच बचाव मामले को शांत करवाया।  पुलिस जैसे ही एक बंदी की पेशी भुगतने के बाद उसे पुलिस गाड़ी में

बिलासपुर : गुरुवार को बिलासपुर कोर्ट में जड़ौदा जेल से पेशी पर आए हवालाती आपस में भिड़ गए। बंदियों में जमकर लात घूसे चले। पुलिस ने बीच बचाव मामले को शांत करवाया।  पुलिस जैसे ही एक बंदी की पेशी भुगतने के बाद उसे पुलिस गाड़ी में लेकर पहुंची तो गाड़ी के अंदर पहले ही मौजूद दूसरे बंदियों ने गाड़ी में चढ़ते समय उस बंदी पर लात घूसों की बरसात कर दी।

पेशी पर उसे मिलने आए उसके परिजन भी बीच में उलझ गए। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद बंदियों को एक दूसरे से अलग किया। थाना प्रभारी बिलासपुर दीदार सिंह ने अपने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर भीड़ को काबू कर स्थिति को संभाला। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!