प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के लिए बड़ी योजना का पानीपत की धरा से करेंगे शुभारंभ: मुख्यमंत्री सैनी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Dec, 2024 09:25 PM

prime minister modi will launch a big scheme for women ground panipat

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को ऐतिहासिक नगरी पानीपत के सेक्टर 13-17 में सोमवार को आयोजित होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को ऐतिहासिक नगरी पानीपत के सेक्टर 13-17 में सोमवार को आयोजित होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया व अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार हमेशा से गंभीर रही है व प्रधानमंत्री की महिलाओं को सशक्त करने की प्राथमिकता रही है।सरकार महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रही है। 9 दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया की पानीपत का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा इसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमा सखी योजना से महिलाएं और सशक्त होंगी व रोजगार के नए अवसर सर्जित होंगे। सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से भी महिलाओं के जीवन स्तर को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति बिल पास करके महिलाओं को और सशक्त बनाया है। कुछ राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे थे लेकिन अब महिलाएं को और सशक्त बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की ऐतिहासिक भूमि से बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ का भव्य संदेश दिया था, जिसका लाभ लाखों महिलाओं को मिल रहा है। कार्यक्रम के बाद बेटियों को सुरक्षा मिली और लाखों बेटियों को जीवनदान मिला।

मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार मजबूती से कार्य कर रही है। कुछ राजनीतिक दल किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें वे सफल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री ने मजबूती व गति से किसानों के हित में फैसले लिए हैं। किसानों को सशक्त किया है। किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की शत प्रतिशत फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है। एमएसपी का लाभ छोटे किसानों को भी मिल रहा है। इसमें सब्जी वाले किसान मुख्य रूप से शामिल है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, कृष्ण कुमार बेदी, विधायक प्रमोद विज और पूर्व सांसद  संजय भाटिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!