दिल्ली से आई 19 वर्षीय गर्भवती महिला मिली कोरोना पाॅजिटिव, मौके पर पहुंचा स्वास्थ्य विभाग

Edited By vinod kumar, Updated: 31 May, 2020 03:32 PM

pregnant woman found corona positive in tohana

टाेहाना के गांव बलियाला में दिल्ली से आई 19 वर्षीय गर्भवती महिला आज काेराेना पाॅजिटिव मिली। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम माैके पर पहुंची। विभाग महिला को अग्रोहा रेफर करने को तैयारी में जुट गया है।

टाेहाना (सुशील): टाेहाना के गांव बलियाला में दिल्ली से आई 19 वर्षीय गर्भवती महिला आज काेराेना पाॅजिटिव मिली। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम माैके पर पहुंची। विभाग महिला को अग्रोहा रेफर करने को तैयारी में जुट गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर कंटेनमेंट जोन व बफर जोन बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक उपमंडल के गांव बलियाला की रहने वाली 19 वर्षीय गर्भवती महिला पति, देवर, देवरानी बहन, मां व भाई सहित 28 मई को दिल्ली से आई थी।

विभाग के अनुसार ये सभी 10 मार्च को दिल्ली किसी कार्यक्रम में गए थे। टोहाना आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी के सैंपल लेने के बाद इन्हें गांव के राजकीय स्कूल में क्वारंटाइन कर दिया था। रविवार को महिला की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची  तथा अग्रोहा रेफर करने की कार्यवाही शुरू कर दी। महिला 7 महीने की गर्भवती है।

इस बारे जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डॉ कुणाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली से आए एक परिवार के 6 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे,  जिसके बाद एक महिला की रिपोर्ट आज पाॅजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यवाही के लिए जाखल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गईं है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!