हरियाणा में घर-घर जाकर सुकन्या व पीपीएफ खाते खोलेगा डाक विभाग, हर माह जमा होंगे भविष्य निधी में पैसे

Edited By Saurabh Pal, Updated: 09 Jul, 2024 09:49 PM

postal department will open sukanya and ppf accounts everyone

सरकार के निर्देशानुसार डाकघर विभाग ने सुकन्या व पीपीएफ खाते खोलने के लिए एक विशेष योजना तैयार की है। जिसके तहत डाकघर के कर्मचारी अब घर-घर जाकर सुकन्या व पीपीएफ के तहत धारकों के खातें खोलेंगे

भिवानी(अशोक भारद्वाज): सरकार के निर्देशानुसार डाकघर विभाग ने सुकन्या व पीपीएफ खाते खोलने के लिए एक विशेष योजना तैयार की है। जिसके तहत डाकघर के कर्मचारी अब घर-घर जाकर सुकन्या व पीपीएफ के तहत धारकों के खातें खोलेंगे। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी भी निर्धारित की गई है।

भिवानी डाक अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सुकन्या समृद्धिा योजना के तहत 0 से 10 वर्ष की बेटियों के खाते खेाले जाते है। इसके अलावा आमजन के लिए पीपीएफ खाते खोले जाते है। जिसमें प्रति माह के अनुसार कुछ राशि जमा करवाई जाती है, ताकि भविष्य में वह राशि एकमुश्म खाताधारक को मुहैया करवाई जा सकें।

अधीक्षक ने बताया कि भिवानी मंडल के तहत आने वाले भिवानी व दादरी जिला में करीबन डेढ़ लाख कन्याएं है, लेकिन अभी तक सिर्फ 60 हजार खाते ही सुकन्या समृद्धिा योजना के तहत खुले है। उन्होंने बताया कि जागरूकता के अभाव में ही लोग इस योजना के तहत खाते नहीं खुलवा रहे है। उन्होंने बताया कि खाते खुलवाने के लिए एक से 31 जुलाई तक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें एक टोल फ्री नंबर-8607889088 भी जारी किया गया है। जिस पर सुबह 9 से 5 बजे तक फोन कर जानकारी हासिल की जा सकती है।

भिवानी डाक अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गांव के शाखा डाकपाल घर-घर जाकर सुकन्या स्कीम के तहत खाते खोलेंंगे तथा उन्हे योजना की जानकारी देंगे। इसके अलावा गांव-गांव में जागरूकता कैंप भी लगाए जाएंगे, ताकि जल्द से जल्द इस अभियान को सफल बनाया जा सकें। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी किसी एक गांव में जाकर वहां की प्रत्येक बेटी का सुकन्या समृद्धि के तहत खाता खोलकर उसे समृद्ध सुकन्या गांव बनाएंगे।

डाक अधीक्षक संजय कुमार ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुलने वाले खातों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह खाता खुलवाने के लिए लडक़ी की आयु 0 से 10 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिसमें 8.2 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि दर से ब्याज मिलता है। उन्होंने बताया कि यह खाता कम से कम 250 रूपये में खोला जा सकता है, जिसमें एक वर्ष में अधिक से अधिक एक लाख 50 हजार रूपये जमा करवाए जा सकें। उन्होंने बताया कि यह खाता खोलने के लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता या पिता का फोटो, माता या पिता की आईडी कार्ड/फॉर्म 60 व माता या पिता का एड्रैस प्रूफ चाहिए।

वही भिवानी डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने पहुंची आरती व मतमा ने बताया कि वे अपनी बच्ची के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने आए है। इस योजना के माध्यम से वे अपनी बच्ची के भविष्य के लिए अच्छी-खासी रकम जोड़ सकते है, जिसका उपयोग उनकी बच्ची को भविष्य में मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार की अच्छी स्कीम है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!