कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने माना हरियाणा में हो रही है अवैध माइनिंग, अब दिए ये निर्देश

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 19 Jun, 2025 07:22 PM

agriculture minister admitted illegal mining is happening in haryana

हरियाणा के कृषि व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने माना कि कुछ खामियां रही हैं जिससे हरियाणा में अवैध माइनिंग हो रही है। अवैध माइनिंग पर अंकुश लगाया जाएगा, इसको लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए है।

चरखी दादरी (पुनित श्योराण) : हरियाणा के कृषि व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने माना कि कुछ खामियां रही हैं जिससे हरियाणा में अवैध माइनिंग हो रही है। अवैध माइनिंग पर अंकुश लगाया जाएगा, इसको लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए है। वहीं माइनिंग जोन में रास्तों को खत्म किये रास्तों की बहाली को लेकर जांच कमेटी बनाई जाएगी ताकि ग्रामीणों को रास्ता मिले और ठोस कार्रवाई की जा सके।

मंत्री श्याम सिंह राणा बृहस्पतिवार को चरखी दादरी में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवारवादों का निपटारा करने पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री ने 19 में से 9 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया और 10 शिकायतें पेंडिंग रखी। बैठक में पिचोपा खुर्द की शिकायत सुनते हुए मंत्री ने गांव में खुला दरबार लगाकर स्थाई समाधान के निर्देश दिए। 

परिवारवाद के कारण संगठन नहीं बनेगा- राणा

वहीं मीडिया से बात करते हुए मंत्री श्याम सिंह राणा ने राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के कांग्रेस द्वारा लगाये आरोपों पर कहा कि भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है। राज्यसभा सांसद किरण व कार्तिकेय शर्मा दोनों ही सम्माननीय हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान द्वारा भाजपा पर वोट खरीदने के आरोप पर मंत्री ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर है और वोट खरीदने की सोच भाजपा की नहीं कांग्रेस की होगी। कांग्रेस में परिवारवाद के कारण संगठन नहीं बनेगा और ना ही कांग्रेस अब सरकार बनाने की स्थिति में है।

दादरी और बाढड़ा विधायक रहे अनुपस्थित

मंत्री ने चकबंदी की अनियमितताओं की जांच करवाकर स्थाई समाधान के निर्देश भी दिए। वहीं मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पर फर्जी रजिस्ट्रेशन कराने वालों पर ठोस कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर कमेटी बनाकर जांच करवाएंगे। मीटिंग में अवैध माइनिंग व चकबंदी को लेकर मंत्री के सामने शिकायतकर्ताओं ने काफी हो-हल्ला किया वहीं ग्रीवेंस कमेटी में दादरी विधायक सुनील सांगवान व बाढड़ा विधायक भी नदारद रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!