Haryana Rain Alert: हरियाणा में कल सुबह से भारी बारिश, इन जिलों में जारी किया अलर्ट

Edited By Deepak Kumar, Updated: 19 Jun, 2025 08:41 PM

heavy rain in haryana alert issued in districts

हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि आज से लेकर 25 जून तक प्रदेश में लगातार झमाझम बारिश होगी। हालांकि, 24 जून को किसी भी जगह बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

आईएमडी चंडीगढ़ ने 20 जून के लिए चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और चरखी दादरी में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। कुरुक्षेत्र, कैथल, हिसार, जिंद और भिवानी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। सिरसा और फतेहाबाद में भी अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान है।

मौसम का हाल

इस दौरान तेज आंधी, बिजली के कड़कने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!