भाई वाह! रीचेकिंग हुई तो बढ़े 4 नंबर, किसान के बेटे ने दसवीं कक्षा में प्रदेश में पाया दूसरा स्थान

Edited By Isha, Updated: 29 Jun, 2025 12:41 PM

farmer son got second position in the state in class 10th

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के किसान सुरेश कुमार के बेटे छात्र रितिक के फिजिकल एजुकेशन विषय की दोबारा चेकिंग हुई हुई तो चार नंबर बढ़ गए। इससे वह प्रदेश में द्वितीय श्रेणी में आ गया है।

फतेहाबाद: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के किसान सुरेश कुमार के बेटे छात्र रितिक के फिजिकल एजुकेशन विषय की दोबारा चेकिंग हुई हुई तो चार नंबर बढ़ गए। इससे वह प्रदेश में द्वितीय श्रेणी में आ गया है।

इस उपलब्धि पर रितिक के घर में खुशी का माहौल है। रितिक अब मेडिकल संकाय में आगे की पढ़ाई कर रहा है। छात्र रितिक और एसबीएस खाबड़ा कलां के प्रिंसिपल विकास लोयल ने बताया कि छात्र रितिक के पहले 493 अंक थे और फिजिकल एजुकेशन में 95 अंक थे। इससे ज्यादा 96 अंक विज्ञान में होने के कारण टॉप पांच विषयों को जोड़ा गया।
विज्ञापन


जब रि-चेकिंग हुई तो फिजिकल एजुकेशन में चार नंबर बढ़कर 99 अंक हो गए। ऐसे में विज्ञान विषय को हटाकर फिजिकल एजुकेशन के नंबर जोड़े गए। छात्र रितिक के हिंदी, सामाजिक विज्ञान, इंग्लिश और फिजिकल एजुकेशन में 99 अंक हैं जबकि गणित में 100 में से 100 अंक हैं। ऐसे में रितिक के 500 में से 493 से बढ़कर 496 अंक हो गए हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!