बस यात्रा करने वालों के लिए Good News, हरियाणा में इस रूट पर बस किराया हुआ कम... जानिेए क्या है वजह

Edited By Isha, Updated: 29 Jun, 2025 01:57 PM

bus fare reduced on this route in haryana

जींद से गोहाना के बस भाड़े में 5 रुपए की कटौती की गई है। पहले जींद से गोहाना तक 50 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब गोहाना तक का किराया 45 रुपए ही लगेगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। सभी रोडवेज और प्राइवेट बस कंडक्टरों को नया घटा हुआ किराया लेने के...

जींद: जींद से गोहाना के बस भाड़े में 5 रुपए की कटौती की गई है। पहले जींद से गोहाना तक 50 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब गोहाना तक का किराया 45 रुपए ही लगेगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। सभी रोडवेज और प्राइवेट बस कंडक्टरों को नया घटा हुआ किराया लेने के निर्देश दिए गए हैं।

जींद से गोहाना के बीच की दूरी 45 किलोमीटर है, इसलिए किराया 45 रुपए बनता है, लेकिन लुदाना के पास टोल प्लाजा बना हुआ था, और टोल फीस के अतिरिक्त पांच रुपए जोड़कर किराया 50 रुपए निर्धारित किया हुआ था। अब जींद-गोहाना रोड के समानांतर बने नए जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा बनाया गया है, इसलिए इस पुराने हाईवे से टोल प्लाजा हटा दिया गया था। इसके बाद अब दोबारा से किराया भी पांच रुपए कम कर दिया गया है।

जींद से पिंडारा, रधाना तक के पांच रुपए, सिंधवी खेड़ा, निडानी के 10 रुपए किराया निर्धारित हुआ है। निडाना मोड़ और ललित खेड़ा के 15 रुपए, लुदाना के 20 रुपए किराया देना होगा। इससे आगे जींद से भंभेवा का 25 रुपए, खेड़ा-खेड़ी का 30 रुपए, बुटाना का 30 रुपए, गोहाना का 45 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। पहले जींद से हर जगह के पांच रुपए किराया अतिरिक्त देना पड़ता था। अब टोल हटाने के बाद अतिरिक्त चार्ज हटा दिया गया है। किराया कम होने से इस रूट के 20 से ज्यादा गांवों के यात्रियों को फायदा होगा तो दूसरे यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!