टोहाना में 60 करोड़ की चिटफंड धोखाधड़ी का मामला: 3 साल बाद 4 आऱोपी गिरफ्तार, 2 को भेजा जेल

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Jun, 2025 09:00 AM

60 crore chit fund fraud case in tohana

टोहाना में चिट फंड कंपनी के जरिए सैंकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना में चिट फंड कंपनी के जरिए सैंकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इकोनॉमिक सेल की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो को जमानत मिल गई, जबकि कर्मवीर और नीटू को हिसार जेल भेज दिया गया है। 

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता साहिल के बयान पर पुनिया चिटफंड का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले सुरेंद्र कुमार और कृष्ण को गिरफ्तार किया। जांच के बाद दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद कर्मवीर पुनिया और जयदीप उर्फ नीटू को गिरफ्तार के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति का ब्यौरा लिया। रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।

लॉटरी के जरिए की थी 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी

बता दें कि करीब तीन साल पहले टोहाना के सैकड़ों लोगों ने कर्मवीर पुनिया सहित उसके परिवार के छह लोगों पर शिकायत देकर केस दर्ज कराया था। आरोप था कि इन्होंने चिटफंड कंपनी बनाकर सैकड़ों लोगों से लॉटरी के जरिए 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। तब से मामला ठंडे बस्ते में था। आरोपी खुलेआम घूम रहे थे। हाल ही में एसपी सिद्धांत जैन के टोहाना दौरे के दौरान पीड़ितों ने शिकायत की, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। एसपी के तुरंत एक्शन के बाद पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपियों की गिरफ्तारी अभी होनी है। पुलिस द्वारा उन पर भी जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है। शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है कि नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने में माहिर परिवार को पुलिस नेताओं के दबाव में गिरफ्तार नहीं कर रही थी लेकिन अब एसपी सिद्धांत जैन ने तुरंत कार्यवाही की है। पीड़ित साहिल, मन्नू सिंगला, संजय ब्याज, सुशील, जतिन ने कहा कि तीन साल से ठंडे बस्ते में पड़े मामले में एसपी ने तुरंत कार्यवाही की हैं, न्याय की उम्मीद जगी है। पुलिस को जल्द आरोपियों की संपत्ति को अटैच करके न्याय दिलाना चाहिए तथा बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करना चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!