इस दिन से कर सकते हैं 10वीं व 12वीं परीक्षा सितम्बर के लिए ऑनलाइन आवेदन,देखें डिटेल

Edited By Imran, Updated: 29 Jun, 2025 11:53 AM

from this day you can apply online for 10th and 12th exam in september

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सितम्बर में करवाई जाने वाली हरियाणा मुक्त विद्यालय की 10वीं तथा 12वीं की सी.टी.पी., ओ.सी.टी.पी., रि-अपीयर, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार एवं पूर्ण विषय अंक सुधार

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सितम्बर में करवाई जाने वाली हरियाणा मुक्त विद्यालय की 10वीं तथा 12वीं की सी.टी.पी., ओ.सी.टी.पी., रि-अपीयर, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार एवं पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी के लिए एक जुलाई से बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार एवं सचिव डा. मुनीश नागपाल ने बताया कि 10वीं (मुक्त विद्यालय) सी.टी.पी., ओ.सी.टी.पी. व अतिरिक्त विषय श्रेणी के परीक्षार्थी 1200 रुपए एवं रि-अपीयर, आंशिक अंक सुधार वपूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी के परीक्षार्थी 1100 रुपए परीक्षा शुल्क सहित एक से 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।

इसी प्रकार 12वीं (मुक्त विद्यालय) सी.टी.पी., ओ.सी.टी.पी. व अतिरिक्त विषय श्रेणी के परीक्षार्थी 1250 रुपए एवं रि-अपीयर, आंशिक अंक सुधार व पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी के परीक्षार्थी 1150 रुपए परीक्षा शुल्क सहित एक से 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रायोगिक विषयों की परीक्षा के लिए 100 रुपए प्रति विषय अतिरिक्त शुल्क देय होगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!