Ambala: अब नगर निगम के HKRN कर्मी बेफिक्र होकर कर सकेंगे काम, सरकार ने दी बड़ी सौगात

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Jun, 2025 02:03 PM

government gave a big gift to ambala hkrn employees

चुनावों के दौरान नेताओं द्वारा किये गये वादे अक्सर चुनावों के बाद दम तोड़ देते हैं। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चुनावी वादों की परिभाषा बदल डाली है।

अंबाला (अमन कपूर) : चुनावों के दौरान नेताओं द्वारा किये गये वादे अक्सर चुनावों के बाद दम तोड़ देते हैं। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चुनावी वादों की परिभाषा बदल डाली है। आज प्रदेशवासियों की जुबां पर यही शब्द हैं कि नायब ने जो कहा वो किया। अंबाला शहर नगर निगम के कर्मचारी भी आज मुख्यमंत्री नायब सैनी की तारीफ करते नहीं थक रहे। 

PunjabKesari

बता दें कि ये वो कर्मचारी हैं जो बीते कई सालों से नगर निगम में कच्चे कर्मचारी के रूप में काम कर रहे थे। हर समय नौकरी जाने की तलवार इनके सिर पर लटकी रहती थी, लेकिन प्रदेश के मुखिया ने जब अपना वादा पूरा किया तो इनके चेहरे खिल उठे। क्योंकि इन कर्मचारियों को HKRN के तहत अब जॉब सिक्योरिटी प्रमाण पत्र मिल गये हैं। जिससे ये सभी 58 साल की उम्र तक नौकरी कर सकेंगे। इन कर्मचारियों को आज पूर्व मंत्री असीम गोयल ने जॉब सिक्योरिटी प्रमाण पत्र वितरित किए। अंबाला में नगर निगम में कार्यरत 79 कर्मचारियों को पूर्व मंत्री ने एक एक प्रमाण पत्र वितरित किए और जॉब सिक्योरिटी मिलने की बधाई दी। 

असीम गोयल ने बताया कि पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। अब नायब मुख्यमंत्री की नायाब नीतियां घर घर खुशहाली पहुंचा रही हैं। जिस मुद्दे को विपक्ष केवल चुनावी मुद्दा बताता था उस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने विपक्षियों का मुंह बंद करने का काम किया है। पूर्व सरकारों के राज में चलने वाले भाई-भतीजावाद,परिवारवाद,कृपावाद,पर्ची खर्ची को जड़ से खत्म किया। 

वहीं जॉब सिक्योरिटी प्रमाण पत्र मिलने के बाद नगर निगम कर्मियों ने खुलकर अपनी खुशी का इजहार किया। कर्मचारियों ने इस नायब सौगात के लिए मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री असीम गोयल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें नौकरी को लेकर डर सताता रहता था, लेकिन अब वो बेफिक्र होकर अपना काम कर सकेंगे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!