Sandeep Arya Body Research: 37 घंटे लगातार सूर्य नमस्कार करने वाले संदीप के शरीर पर पौलेंड वैज्ञानिक ने की रिसर्च

Edited By Isha, Updated: 08 Oct, 2025 11:40 AM

polish scientists conducted research on sandeep

हरियाणा के हिसार के रहने वाले संदीप आर्य के शरीर पर पौलेंड के वैज्ञानिक ने रिसर्च की। वैज्ञानिक द्वारा बैंगलोर स्थित लैब में करीब 15 दिन तक संदीप आर्य के शरीर के हर अंग जांच की गई। वैज्ञानिक की ओर

डेस्क: हरियाणा के हिसार के रहने वाले संदीप आर्य के शरीर पर पौलेंड के वैज्ञानिक ने रिसर्च की। वैज्ञानिक द्वारा बैंगलोर स्थित लैब में करीब 15 दिन तक संदीप आर्य के शरीर के हर अंग जांच की गई। वैज्ञानिक की ओर से संदीप आर्य पर किताब लिखने का आश्वासन की दिया गया है। आपको बता दें कि हिसार जिले में रहने वाले अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी संदीप आर्य ने 37 घंटे लगातार बिना रुके सूर्य नमस्कार करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

यह रिकार्ड संदीप आर्य ने मई 2025 में गुजरात के मोटेरा में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। संदीप आर्य ने करीब 20 हजार सूर्य नमस्कार किए और एक सूर्य नमस्कार में 12 एक्सरसाइज होती है। इस दौरान संदीप आर्य का 15 किलो वजन भी कम होकर 50 किलो रह गया था।

 संदीप आर्य द्वारा लगातार 37 घंटे सूर्य नमस्कार करने की क्षमता को देखते हुए पौलेंड के वैज्ञानिक डॉ. स्टेक ने संदीप के शरीर पर रिसर्च करने के लिए कॉल किया था। संदीप की सहमति मिलने के बाद डॉ. स्टेक 17 सितंबर से संदीप के शरीर पर बैंगलोर में रिसर्च कर रहे थे, जो 3 अक्टूबर को पूरी हुई है।

डॉ. स्टेक ने संदीप के शरीर पर रिसर्च करने के लिए भारतीय वैज्ञानिक डॉ. रमेश, डॉ. दामोदिनी, सौरव, रवि, केदार का सहयोग लिया, जिनके साथ बैंगलोर के स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान यूनिवर्सिटी में रिसर्च की और संदीप के शरीर से सैंपल भी लिए गए है। रिसर्च का परिणाम 15 अक्टूबर को आएगा।

संदीप आर्य ने बताया कि डॉ. स्टेक की रिसर्च में उसके शरीर के सभी अंग लीवर, किडनी, हार्ट 100 प्रतिशत स्वस्थ व मजबूत पाए गए है। संदीप आर्य ने बताया कि लगातार 10 घंटे सूर्य नमस्कार करने के बाद डॉ. स्टेक ने उसके शरीर पर रिसर्च की, जिसके बाद भी शरीर में किसी प्रकार की थकावट नहीं मिली। रिसर्च के बाद डॉ. स्टेक ने कहा है कि रोजाना 200 सूर्य नमस्कार करने से शरीर की ऊर्जा इतनी बढ़ जाती है, जितनी संदीप आर्य की है।

रिसर्च से करीब 20 दिन पहले भोजन करना किया बंद, केवल नारियल पानी का किया सेवन
संदीप आर्य ने बताया कि उसका बीपी, धड़कन नॉर्मल मिला। दिमाग बिल्कुल शांत और शरीर में पहले से अधिक ऊर्जा देखने को मिली। संदीप ने बताया कि रिसर्च से करीब 20 दिन पहले भोजन करना बंद कर दिया था। केवल नारियल पानी का सेवन करते हुए हजारों में सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।

2010 में बाबा रामदेव के मंच से की सूर्य नमस्कार की शुरूआत
संदीप आर्य ने हिसार जिले के फरीदपुर गांव के रहने वाले हैं। संदीप आर्य जांगड़ा का जन्म 17 मई 1995 को एक साधारण परिवार में हुआ। साल 2010 में उन्होंने योगगुरु बाबा रामदेव के मंच से सूर्य नमस्कार की शुरूआत की थी। तब से वह रोजाना सूर्य नमस्कार करते हैं और 5 बार खुद का ही रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बना चुके हैं।

संदीप के नाम दर्ज रिकॉर्ड
संदीप आर्य का नाम सूर्य नमस्कार में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के कारण गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। इसके साथ ही लिम्का बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज है। नए रिकॉर्ड के साथ संदीप का नाम अमेरिका और लंदन की वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!