हरियाणा में हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा, नहीं मिला कोई वैध लाइसेंस या Permit

Edited By Isha, Updated: 14 Jan, 2025 10:45 AM

police raided a hookah bar in haryana

हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पंचकुला में पुलिस द्वारा चल रहें अवैध हुक्का बार छापा मारा गया है। मौके पर ही पुलिस ने मैनेजर समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान

पंचकुला : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पंचकुला में पुलिस द्वारा चल रहें अवैध हुक्का बार छापा मारा गया है। मौके पर ही पुलिस ने मैनेजर समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत सेक्टर-5 स्थित वेदा रेस्टोरेंट एंड बार पर छापा मारा।  पुलिस ने मौके से चार हुक्के, चार चिलम और तंबाकू बरामद किया।

पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य के निर्देश पर थाना सेक्टर-5 प्रभारी इंस्पेक्टर हितेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर विकास आनंद की टीम ने रेस्टोरेंट में छापा मारा।

मिली जानकारी के अनुसार, मौके से चंडीगढ़ निवासी निक्कू पांडे और मोहाली के खरड़ निवासी वैभव शर्मा को हुक्का परोसते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के पास हुक्का बार चलाने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!