पुलिस ने की दारू पार्टी पर रेड, इस हालात में मिले 43 युवक-युवतियां (VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 14 Sep, 2019 02:33 PM

साईबर सिटी गुरुग्राम में बीती रात पुलिस ने एक फार्म हाउस में चल रही शराब पार्टी पर रेड कर वहां से करीब 43 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया हालांकि बाद में उन्हें चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया गया।

गुरुग्राम (मोहित): साईबर सिटी गुरुग्राम में बीती रात पुलिस ने एक फार्म हाउस में चल रही शराब पार्टी पर रेड कर वहां से करीब 43 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया हालांकि बाद में उन्हें चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया गया।

दरअसल गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुग्राम के बहरामपुर रोड़ पर बंधवाड़ी गांव के पास मन्नत पार्क नाम के फार्म हाउस में युवक युवतियों की पार्टी चल रही है जो कि रेव पार्टी हो सकती है औऱ पार्टी में जोर जोर से गाने भी बज रहे हैं । इस सूचना पर गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारियों ने डीएलएफ फेस 1 थाने की एक टीम बनाई जिन्होने मिलकर फार्म हाउस में रेड की जहां से पुलिस को मौके से करीब 120 शराब की बोतलें बरामद की गई जबकि मौके पर तकरीबन 34 लड़के और 9 लडकियां शराब पीते हुए पाए गए ।

PunjabKesari

जब पुलिस ने पार्टी की अनुमति और शराब परोसने का लाइसेंस मांगा तो फार्म हाउस का मैनेजर और पार्टी के आयोजक कोई अनुमति नहीं दिखा पाए जिसके बाद पुलिस ने आजोयकों और मैनेजर के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिऱफ्तार कर लिया हालांकि उन्हे बाद में जमानत भी मिल गई । पुलिस ने हिरासत में लिए सभी लड़के लडकियों को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया । पुलिस को मौके से कोई भी ड्रग्स वगैरह नहीं मिली । 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!