सिरसा गैंगवार में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 महिलाओं समेत अब तक पांच आरोपी काबू

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 20 Jan, 2023 06:35 PM

police got big success in sirsa gang war five arrested including 2 women

सिरसा के एसपी अर्पित जैन का दावा है कि जल्द ही गैंगवार के मुख्य आरोपी जग्गा सहित अन्य सभी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सिरसा(सतनाम) : जिले के कालांवाली में हुए गैंगवार मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में अब तक 2 महिलाओं समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हमले का मुख्य आरोपी जग्गा सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सिरसा के एसपी अर्पित जैन का दावा है कि जल्द ही गैंगवार के मुख्य आरोपी जग्गा सहित अन्य सभी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

PunjabKesari

 

ताबड़तोड़ गोलीबारी में दो की हुई थी मौत

 

गौरतलब है कि बीते सोमवार को सिरसा के कालांवाली में हुए गैंगवार में ताबड़तोड़ गोलियां चली थी, जिसमें 2 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2 लोग घायल हुए थे। गैंगस्टर जग्गा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस गैंगवार की जिम्मेवारी ली थी। इस मामले में पुलिस ने जग्गा सिंह के खास आदमी बलकार सिंह को काबू कर लिया है। दरअसल गुरुवार को कालांवाली में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें बलकार सिंह को गोली लगी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बलकार सिंह को उपचार के लिए अस्पताल  भर्ती करवाया है।

 

PunjabKesari

 

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया जग्गा का करीबी

 

पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि कालांवाली में हुए गैंगवार मामले में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसी के साथ बीती रात हुई मुठभेड़ में जग्गा के करीबी बलकार सिंह को भी काबू कर लिया गया है। अर्पित जैन ने दावा किया कि जल्द ही इस हमले का मास्टरमाइंड जग्गा सिंह और उसके बाकी बचे साथी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!