Edited By Manisha rana, Updated: 06 Dec, 2025 08:26 AM

हरियाणा सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब पुलिस विभाग में महिला बल की भागेदारी 15 से बढ़ाकर 25 फीसदी की जाएगी।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब पुलिस विभाग में महिला बल की भागेदारी 15 से बढ़ाकर 25 फीसदी की जाएगी। इसके लिए जल्द 6,000 पदों पर नई भर्तियां होगी। इनमें 1,250 पद केवल महिलाओं के लिए होंगे। सीएम सैनी ने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला किया है।
7 नए महिला पुलिस थाने भी बनाए जाएंगे
यह भी बताया जा रहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सात नए महिला पुलिस थाने भी बनाए जाएंगे। वर्तमान में 33 महिला पुलिस थाने हैं। वहीं गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस बल को अत्याधुनिक तकनीक व सुविधाओं से लैस करने के लिए पहले चरण में 150 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)