पुलिस ने नष्ट किए करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थ, 5 हजार किलो ग्राम चूरापोस्त की थी बरामद

Edited By Isha, Updated: 25 Jun, 2022 11:49 AM

police destroyed drugs worth crores of rupees

पुलिस ने शुक्रवार को करोड़ों के नशीले पदार्थों को करनाल के गांव बजीदा जट्टान की एक भट्ठी में डालकर नष्ट कर दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से नारकोटिक्स डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र गुप्ता भी मौजूद थे। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि...

कैथल: पुलिस ने शुक्रवार को करोड़ों के नशीले पदार्थों को करनाल के गांव बजीदा जट्टान की एक भट्ठी में डालकर नष्ट कर दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से नारकोटिक्स डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र गुप्ता भी मौजूद थे। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि कैथल के चार मामलों में बरामद करीब पांच हजार किलो ग्राम चूरापोस्त नष्ट किया है।

पुलिस महानिरीक्षक करनाल ने संदेश दिया कि नशा समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर समाज व देश निर्माण में लगना होगा। नशा ब्रिकी संबंधी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें तथा इस प्रकार के अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सहयोग करें। ताकि नशा तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!