स्वतंत्रता दिवस पर शहर की सुरक्षा में तैनात 4500 पुलिसकर्मी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Aug, 2025 08:10 PM

police checking tight during independence day

स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं, शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए पुलिस भी मुस्तैद कर दी गई है। शहर की सुरक्षा में 4500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं, शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए पुलिस भी मुस्तैद कर दी गई है। शहर की सुरक्षा में 4500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जगह-जगह पुलिस नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस टीमों द्वारा गेस्ट हाउस, होटल आदि में जाकर भी यहां जांच की जा रही है। डीसीपी हैडक्वार्टर अर्पित जैन की मानें तो पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने को कहा गया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में भारी वाहनों के लिए केएमपी से रूट डायवर्ट कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वह शहर की सुरक्षा में अलर्ट रहें। सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!