CM कार्यालय में भेजी बंद नाले की फोटो, निगम की टीम साफ करने पहुंची

Edited By Isha, Updated: 19 Nov, 2019 01:32 PM

photo of closed sewer sent to cm office corporation s team reached to clean

नावल्टी रोड के नाले की सफाई होने से स्थानीय दुकानदारों ने राहत की सांस ली। यह नाला पिछले लंबे समय से जाम था। इसके बंद होने से स्थानीय दुकानदार एवं शहर निवासी काफी परेशान थे।

करनाल (लखनपाल) : नावल्टी रोड के नाले की सफाई होने से स्थानीय दुकानदारों ने राहत की सांस ली। यह नाला पिछले लंबे समय से जाम था। इसके बंद होने से स्थानीय दुकानदार एवं शहर निवासी काफी परेशान थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम में कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारी व सफाई कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। समाजसेवी राजेश बंसल ने गंदगी से भरे नाले की तस्वीरें मुख्यमंत्री कार्यालय व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को सोशल साइट पर टैग की। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। नगर निगम की टीम ने सोमवार को गंदगी से उक्त नाले की सफाई करवा दी। इसके बाद क्षेत्र के लोग व दुकानदार खुश दिखे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!