अंबाला में पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी, कर्मचारी पर बोतलों से हमला; वजह जान उड़ेंगे होश

Edited By Harman, Updated: 27 May, 2026 03:34 PM

petrol pump in ambala attack on employee

अंबाला शहर से एक बेहद हैरान करने वाली और खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां कानून का डर बदमाशों में बिल्कुल खत्म होता नजर आ रहा है। अंबाला शहर के एक पेट्रोल पंप पर देर रात मामूली सी बात को लेकर कुछ युवकों ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी पर बीयर की बोतलों से...

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला शहर से एक बेहद हैरान करने वाली और खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां कानून का डर बदमाशों में बिल्कुल खत्म होता नजर आ रहा है। अंबाला शहर के एक पेट्रोल पंप पर देर रात मामूली सी बात को लेकर कुछ युवकों ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी पर बीयर की बोतलों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतनी बेरहमी से किया गया कि पंप कर्मी बुरी तरह लहूलुहान हो गया। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।​ घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने घायल कर्मचारी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। 

 अंबाला शहर में मंजी साहब गुरुद्वारे के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी की तस्वीरें देखने को मिली। यहां मामूली सी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने एक आम कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया। दरअसल, पीड़ित सरवन कुमार पेट्रोल पंप पर अपनी ड्यूटी कर रहा था। रात के समय पंप पर गाड़ियों की भीड़ लगी हुई थी। तभी एक युवक बाइक पर एक महिला के साथ वहां पहुंचता है और कतार तोड़कर पहले तेल डालने की जिद करने लगता है। जब पंप कर्मी सरवन ने नियमानुसार कहा कि पहले से खड़े लोगों के बाद ही उसका नंबर आएगा, तो युवक भड़क गया। उस वक्त तो वो तेल डलवाकर चला गया, लेकिन उसके दिमाग में रंजिश चल रही थी। करीब एक घंटे बाद वो युवक अपने कुछ साथियों को साथ लेकर वापस आया और बिना कुछ सोचे-समझे सरवन पर बीयर की बोतलों से हमला बोल दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

खून से लथपथ हालत में पीड़ित ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और डायल 112 को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अंबाला के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। देखना होगा कि इन हमलावरों की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!