INLD चीफ अभय के चंडीगढ़ आवास पर गश्त बढ़ी, इस वजह से बढ़ाई गई सुरक्षा...

Edited By Isha, Updated: 29 Jan, 2026 09:18 AM

patrolling has been increased at abhay s chandigarh residence

चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को बताया है कि उसने हरियाणा के पूर्व विप क्ष नेता और आई.एन.एल.डी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को बताया है कि उसने हरियाणा के पूर्व विप क्ष नेता और आई.एन.एल.डी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। हाईकोर्ट में प्रस्तुत जवाब में केंद्र शासित प्रदेश ने कहा कि याचिकाकर्ता को खतरे की आशंका बनी हुई है। पीठ को यह भी बताया गया कि हरियाणा ने अदालत के आदेशों के अनुसार उन्हें पहले ही 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा दे दी है।

पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा मुख्यालय) लक्ष्य पांडे ने हाईकोर्ट को सूचित किया कि याचिकाकर्ता को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाले व्हाट्सएप कॉल के बाद तुरंत एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी और उनके चंडीगढ़ स्थित आवास के आसपास सुरक्षा के एहतियाती उपाय मजबूत कर दिए गए थे।

हलफनामे में कहा गया है कि इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत 15 जुलाई, 2025 को चंडीगढ़ के सैक्टर-3 पुलिस स्टेशन में एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी। इसमें यह भी बताया गया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मामले की जांच चल रही है। जांच का विवरण देते हुए हलफनामे में कहा गया है कि कथित व्हाट्सएप नंबर के आई.पी. लॉग इंग्लैंड की एक दूरसंचार कंपनी से जुड़े हुए पाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि खतरे का आकलन किया गया था और खतरे की आशंका बनी हुई है।

यह भी कहा गया कि केंद्र शासित प्रदेश पुलिस ने तत्काल और पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई की। यह भी बताया गया कि याचिकाकर्ता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए याचिकाकर्ता के आवास के आसपास गश्त और पी.सी.आर. वाहनों की गश्त बढ़ा दी गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!