मां-बाप को चुकानी पड़ रही बेटे की लव मैरिज की कीमत, लड़की के परिजनों ने लाठी-डंडों से पीटा

Edited By Shivam, Updated: 11 Oct, 2021 09:10 PM

रेवाड़ी में एक युवक ने पड़ोस की लड़की से लव-मैरिज कर ली। प्रेम विवाह का अंजाम यह रहा कि लड़के के परिवार पर सोमवार की सुबह लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में लड़के का बाप बुरी तरह घायल हो गया है। इसके अलावा मां, चाचा-चाची व बहन को चोटें आई हैं।...

रेवाड़ी (मोहिंदर): रेवाड़ी में एक युवक ने पड़ोस की लड़की से लव-मैरिज कर ली। प्रेम विवाह का अंजाम यह रहा कि लड़के के परिवार पर सोमवार की सुबह लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में लड़के का बाप बुरी तरह घायल हो गया है। इसके अलावा मां, चाचा-चाची व बहन को चोटें आई हैं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने हमले का आरोप लड़की के परिवार वालों पर लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला संघी का बास निवासी चिराग ने 8 अक्टूबर को अपने ही मोहल्ले की एक लड़की के साथ लव-मैरिज की थी। चिराग के परिवार का कहना है कि इस शादी से लड़के के परिवार के लोग खफा हैं। जान के खतरे के कारण ही चिराग व लड़की दोनों कोर्ट से सुरक्षा लेकर सेफ हाउस में रह रहे हैं।

PunjabKesari, Haryana

चिराग की बहन चित्रा ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने घर पर ही थे। तभी लड़की का भाई योगेश 8-10 अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचा तथा उनके पिता अमर सिंह पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं बचाव में आई चित्रा व उसकी मां रेखा को भी बुरी तरह पीटा। साथ ही चाचा संजय व चाची रजनी को भी चोट मारी गई। करीब 20 मिनट तक खूब हंगामा हुआ। 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। चिराग के पिता अमर सिंह को ज्यादा चोटें आई हैं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इससे पहले 8 अक्टूबर को ही चिराग के दोस्त गौरव पर भी इसी तरह हमला किया गया था, जिसमें उसके हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!