पानीपत: घर में सो रही युवती को सांप काटा, हुई मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Aug, 2022 06:18 PM

panipat snake bites a girl sleeping in the house died

पानीपत जिले के गांव मतलौडा के बड़ा मोहल्ला स्थित  घर में सो रही युवती को सांप ने काट लिया। युवती को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया...

पानीपत (सचिन) : पानीपत जिले के गांव मतलौडा के बड़ा मोहल्ला स्थित घर में सो रही युवती को सांप ने काट लिया। युवती को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर जांच शुरु कर दी है।  

जानकारी देते हुए सुभाष ने बताया कि वह तीन बच्चों का पिता है। जिसमें सबसे बड़ी बेटी कोमल थी। उससे दो छोटे बेटे हैं। शनिवार सुबह करीब 4 बजे उसकी बेटी कोमल को बाजू पर चुबन महसूस हुई। जिसके बाद वह उठी तो उसने देखा कि बाजू पर सांप लिपटा हुआ था। वह चिल्लाई तो दोनों भाई भी उठ गए। उन्होंने तुरंत पिता को उठाकर कहा कि घर में सांप है और उसने बहन को काट लिया है। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पिता ने सांप को भी डंडों से तुरंत ही मार दिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!